Draupadi Murmu is the longest serving governor of Jharkhand | द्रौपदी मुर्मू सबसे लंबे कार्यकाल तक रहने वाली राज्यपाल हैं

राष्ट्रपति भवन से 8 राज्यों के नए राज्यपालों को नियुक्त किया गया है । उनमें से झारखंड की वर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद अब नए राज्यपाल बनने वाले रमेश बैस होंगे । रमेश बैस को झारखंड के नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।  

रमेश बैस इसके पूर्व त्रिपुरा के राज्यपाल थे । जो की अब झारखंड के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे । रमेश बैस झारखंड के 10वें राज्यपाल होंगे ।
Ramesh Bais image ,New Governer of Jharkhand 2021 , झारखंड के नए राज्यपाल
 

 

रमेश बैस मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वह अब तक 7 बार सांसद भी रह चुके हैं ।
 
Draupadi Murmu Image
 
द्रौपदी मुर्मू पहली महिला थीं जो झारखंड के राज्यपाल के कार्यभार को संभाला । द्रौपदी मुर्मू  मई 2015 से लेकर पूर्ण जून 2021 तक अपना राज्यपाल के तौर पर कार्य पूरा किया । साथ ही साथ द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राज्यपाल ( गवर्नर ) है जिन्होंने अपने 5 साल के कार्य काल को पूरा किया । द्रौपदी मुर्मू अपने राज्यपाल का कार्यकाल 5 साल से अधिक रहीं । वह 6 साल 1 महीना और 28 दिन का कार्यकाल संभाली ।
 
रमेश बैस के साथ साथ अन्य राज्यपालों के नाम जिन्हें नई जगह नियुक्त किया गया है । 
 
  • पीएएस श्रीधर – गोवा 
  • सत्यदेव नारायण आर्य – त्रिपुरा
  • थावर चंद गहलोत – कर्नाटक 
  • बंडारू दत्तात्रेय – हरियाणा 
  • हरिबाबू कम्भपति – मिजोरम
  • मंगूभाई छगनभाई पटेल – मध्य प्रदेश और 
  • राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर – हिमाचल प्रदेश
 
का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. ये सभी राज्यपाल इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों में गवर्नर पद संभाल रहे थे. वहीं हरिबाबू कम्भपति , मंगूभाई छगनभाई पटेल और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की पहली बार गवर्नर पद पर नियुक्ति हुई है. 
 
झारखंड के अब तक के राज्यपालों के नाम –
 
       राज्यपाल               कार्यकाल
  1. प्रभात कुमार  – 15 नवंबर 2000 से 3 फरवरी 2002
  2. बिनोदचंद्र पांडे – 4 फरवरी 2002 से 14 जुलाई 2002
  3. एम रमा जोइस – 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003
  4. वेद मारवाह – 12 जून 2003 से 9 दिसंबर 2004
  5. सैय्यद सिब्ते रजी – 10 दिसंबर 2004 से 25 जुलाई 2009
  6. के शंकर नारायणन – 26 जुलाई 2009 से 21 जनवरी 2010
  7. एम ओ एच फारूक – 22 जनवरी 2010 से 3 सितंबर 2011
  8. सईद अहमद – 4 सितंबर 2011 से 18 मई 2015
  9. द्रौपदी मुर्मू – 18 मई 2015 से 6 जुलाई 2021
  10. रमेश बैस – 7 जुलाई 2021 से 11 फरवरी 2023
  11. सी पी राधाकृष्णन – 12 फरवरी 2023 से वर्तमान …
 

Leave a Comment