झारखंड के पद्म पुरस्कार विजेता | Padma Awardees of Jharkhand – Jharkhand Blogs

 क्या आप जानते हैं हमारे झारखण्ड में भी कई ऐसे महान हस्तियां हुए हैं जो भारत वर्ष के उच्च नागरिक होने का दर्जा प्राप्त है ? जिन्हें भारत के सर्वोत्तम पुरस्कार भारत रत्न  के बाद  दिया जाने वाला सबसे उच्च पद्म पुरस्कारों  से पुरस्कृत किया गया है।

Padma Awards from jharkhand 2021
 

तो आइये आज हम जानते हैं की पद्म पुरस्कार किसे मिलता है , क्यों मिलता है और यह हमें क्या सन्देश देता है। और साथ में यह भी जानेंगे की हमारे झारखण्ड में से कौन कौन से हस्ती है जो पद्म पुरस्कारों के हक़दार रह चुके है। 

इन सबको जानने से पहले हम यह जान लेते हैं की आखिर पद्म पुरस्कार किन लोगों को दिया जाता है। 


पद्म पुरस्कार क्या है ?

Padma Awards in Jharkhand , Jharkhand Blogs

 

दरअसल पद्म की शुरुवात 1954 से हुई थी  भारत की सबसे उच्च पुरस्कार भारत रत्न के बाद दिया जाने वाला सबसे श्रेष्ठ व उच्च पुरस्कार है जो की हर वर्ष 26 जनवरी को राष्ट्रपति द्वारा चुने गए हस्तियों के नाम घोषित किया जाता है । फिर मार्च से अप्रैल के माह में सभी चुने गए व्यक्तियों को सनद ( Certificate ) और पद्म मेडल देकर सम्मानित किया जाता है ।

पद्म पुरस्कार किसे दिया जाता है ?

जो व्यक्ति अपने काम पूरे लगन से करते हो और उनके काम का प्रभाव पूरे भारत के हर समाज में सकारात्मकता जगाए व फैलाए वह इस पद्म पुरस्कार के लिए नॉमिनी बन सकता है । पद्म पुरस्कार का मिलना भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक  होने की पहचान है ।

पद्म पुरस्कार को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है । 

  1. पद्म विभूषण
  2. पद्म भूषण
  3. पद्म श्री
झारखण्ड से पद्म पुरस्कारों को हासिल करने वालो की सूचि में 2021 तक कुल 4 पद्म भूषण और 22 पद्म श्री से सम्मानित किये जा चुके हैं। झारखण्ड राज्य में सबसे पहले पद्मा पुरस्कार श्री बहादुर सिंह जी को 1983 में  खेल जगत में मिला।  ठीक उनके बाद रुस्तमजी होर्मूसजी मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।      
 
झारखण्ड में अब तक 4 पद्म भूषण से सम्मानित किये जाने वालों में श्री रुस्तमजी होर्मूसजी मोदी , शैलेश कुमार बन्दोपाध्याय , महेंद्र सिंह धोनी और करिया मुंडा शामिल हैं। 

झारखण्ड के पद्म भूषण विजेताओं की लिस्ट 

Name Year Field
Shri Rustomji Hoermusji Mody 1989 Trade and Industry
Shri Shailesh Kumar Bandopadhyay 2010 Social Activist ( Gandhian )
Shri Mahendra Singh Dhoni 2018 Sports ( Indian International Cricketer )
Shri Kariya Munda 2019 Public Affair
 

झारखण्ड के पद्म श्री से सम्मानित हस्तियों की लिस्ट 

 
Name Year Field
Shri Bahadur Singh 1983 Sports
Dr. Parasu Ram Mishra 2000 Science and Engineering
Guru Kedar Nath Sahoo 2005 Art ( Soil Conservationist, Environmentalist )
Pandit Guru Shyama Charan Pati 2006 Art ( Chhau Dancer )
Shri Mangala Prasad Mohanty 2008 Art
Shri Mahendra Singh Dhoni 2009 Sports ( Indian International Cricketer )
Dr. Ram Dayal Munda 2010 Art ( Indian Scholar and Music Experiment )
Shri Makar Dhwaj Darogha 2011 Art ( Chhau Dancer )
Pandit Shri Gopal Prasad Dubey 2012 Art ( Chhau Dancer and Choreographer )
Smt. Premlata Agrawal 2013 Sports
Shri Ashok Bhagat 2015 Social Work and Secretory of Vikas Bharti
Ms. Deepika Kumari 2016 Sports ( Archery )
Shri Simon Oraon 2016 Indian Environmentalist and Social Worker
Shri Balbir Dutt 2017 Literature and Education
Shri Mukund Nayak 2017 Art ( Folk Singer )
Prof. Digamber Hansda 2018 Literature and Education
Shri Bulu Imam 2019 Social Work ( Activist )
Prof. (Dr.) Shyama Prasad Mukherjee 2019 Medicine ( Quality Healthcare to Poor )
Smt. Jamuna Tudu 2019 Social Work ( Known as Tarzen Women )
Shri Shashadhar Acharya 2020 Art ( Chhau Dancer )
Shri Madhu Mansuri Hasmukh 2020 Art ( Folk Singer )
Smt. Chhutni Mahato 2021 Social Work ( Known as Tigress )
Dr. Giridhari Ram Gonjhu (Posthumous) 2022     Literature and Education
 

पद्म पुरस्कार झारखण्ड 2019 

झारखण्ड राज्य से 2019 में पद्म पुरस्कार के लिए 4 हस्तियों को आमंत्रित किया गया। जिनमे से 3 पद्म श्री के लिए व 1 पद्म भूषण के लिए। पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले श्री करिया मुंडा उनमे से एक थे। इनके साथ साथ पद्म श्री के लिए श्री बुलु इमाम ( समाज सेवी ) , डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ( गरीबों के लिए गुणवत्तापूर्ण इलाज व उपचार ) और श्रीमती जमुना टुडू ( प्रकृति को बचाने में सहयोग व महिला Tarzen और Tarzen Women  नाम से प्रचलित ) को 2019 में पद्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
 

पद्म पुरस्कार झारखण्ड 2020 

2020 में झारखण्ड से पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए 2 हस्तियों को शामिल  होने का अवसर मिला।  2020 में झारखण्ड को दोनों पद्म श्री ही मिले। जिसमें श्री शशाधर आचार्य  व श्री मधु मंसूरी हसमुख शामिल हैं। 
 
श्री शशधर आचार्य को अपने झारखण्ड के लोक नृत्य छऊ नृत्य को पुरे विश्व भर में विख्यात करने के लिए पद्म श्री से  सम्मानित किया गया। जबकि श्री मधु मंसूरी हसमुख को झारखण्ड के लोक गीत को पुर भारतवर्ष के साथ साथ विश्व में भी फ़ैलाने का काम किया जिसके लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 
 

पद्म पुरस्कार झारखण्ड 2021 

Chhutni mahato image , jharkhand blogs

 

 
झारखण्ड से छूटनी महतो केवल एकमात्र थीं जिन्हें 2021 में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  छूटनी महतो अपने साहस का प्रमाण समाज सेवा के रूप में दिया है। छूटनी महतो को झारखण्ड की सबसे बड़ी कुरीति / कुप्रथा ” डायन प्रथा ” के बहिष्कार कर हज़ारों को संख्या में लोगों को समाज की प्रताड़ना से बचाया है। 
विस्तार से जानें : क्लिक करें 
 

पद्म पुरस्कार झारखण्ड 2022 

Doctor Giridhari ram gonjhu image

 

2022  में झारखण्ड राज्य से केवल एक हस्ती पद्म श्री से सम्मानित किये गए । झारखण्ड के डॉ. गिरिधारी राम गोंझू को मरणोपरांत साहित्यकार एवं संस्कृति के लिए पद्म श्री प्रदान किया गया। उन्हें लोग गिरिराज नाम से भी जानते थे।
                          श्री गोंझू  झारखण्ड के प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे।  वह हिंदी व नागपुरी भाषा  में काफी जानकार रहे है। डॉ गिरिधारी रांची विश्वविद्यालय में जनजातीय भाषा के प्राध्यापक भी थे। उनके हर रचना में झारखण्ड के प्रति संवेदना झलकती थी। वर्ष 2011 में विभागाध्यक्ष के पद से वह सेवानिवृत हुए थे।  
 
विस्तार से जानें : Click Here

Frequently Asked Questions

1. झारखण्ड के पद्म विभूषण कौन हैं ? Padma Vibhushan from Jharkhand . 
– झारखण्ड राज्य को अब तक केवल 4 पद्म भूषण और 22 पद्म श्री मिले हैं।  झारखण्ड में पद्म विभूषण की श्रेणी में एक भी पुरस्कार नहीं मिले हैं। अर्थात झारखण्ड में पद्म विभूषण से अब तक किसी को   सम्मानित नहीं किया गया है।  
 
2. 2020 में झारखण्ड के पद्म श्री कौन है ? Padma Shri Awards 2020 Jharkhand
झारखण्ड राज्य से 2020 में केवल दो हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।  जिनमें श्री शशाधर आचार्य और श्री मधु मंसूरी हसमुख शामिल हैं। 
 
श्री शशाधर को झारखण्ड के लोक नृत्य और श्री हसमुख को झारखण्ड के लोक गीत व अपनी गायिकी को भारत के साथ साथ  पुरे विश्व भर में फ़ैलाने का काम किया है. जिसकी सराहना के तौर पर उन्हें पद्म पुरस्कार सम्मान के लिए दिया गया है। 
 
3. झारखण्ड के पद्म भूषण कौन हैं ? Padma Bhushan Jharkhand
– झारखंड में कुल 4 पद्म भूषण हैं।  जिनमें श्री रुस्तमजी होर्मूसजी मोदी , श्री शैलेश कुमार बंदोपाध्याय , श्री महेंद्र सिंह धोनी और श्री करिया मुंडा शामिल हैं। जो की सभी अलग अलग क्षेत्र में सम्मानित किये गए हैं। 
           श्री मोदी को वव्यापर और उद्योग के लिए , श्री शैलेश कुमार बन्दोपध्याय को समाज सेवा के क्षेत्र में वहीं श्री महेंद्र सिंह धोनी को खेल जगत के लिए और श्री करिया मुंडा को जन सम्बन्धी ( Public Affair ) के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।  
 
4. 2022 में झारखण्ड के पद्म श्री कौन हैं ? 2022 में झारखण्ड  से पद्म श्री किन्हें मिला है ?
2022  में झारखण्ड राज्य से केवल एक हस्ती पद्म श्री से सम्मानित किये गए । झारखण्ड के डॉ. गिरिधारी राम गोंझू को साहित्यकार एवं संस्कृति के लिए पद्म श्री प्रदान किया गया। उन्हें लोग गिरिराज नाम से भी जानते थे।
 
 
How to Download PDF  ? – Click Here
 

1 thought on “झारखंड के पद्म पुरस्कार विजेता | Padma Awardees of Jharkhand – Jharkhand Blogs”

Leave a Comment